गांजा तस्कर को पकड़ने रायगढ़ा जाएगी टाटानगर जीआरपी
जमशेदपुर, जुलाई 21 -- टाटानगर जीआरपी ओडिशा के रायगढ़ा जिले में गांजा तस्कर को पकड़ने के लिए टीम भेजेगी। तीन युवकों की गिरफ्तारी के बाद मिली अहम जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है। दरअसल, शुक्रवार को आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने जगदलपुर-हावड़ा संबलेश्वरी एक्सप्रेस से 35 किलो गांजा के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया था। इनमें बिहार के अरवल जिले के अमित कुमार, बबलू कुमार सिंह और अजीत कुमार शाह शामिल हैं। चक्रधरपुर मंडल आरपीएफ उड़नदस्ता टीम के एएसआई बलवीर प्रसाद ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जीआरपी ने तीनों को जेल भेज दिया है और अब रायगढ़ा जाने की तैयारी कर रही है। जानकारों के अनुसार, ओडिशा से ट्रेन के जरिए गांजा लाया जाता है और फिर बस से बिहार भेज दिया जाता है। बता दें कि इससे पहले भी जीआरपी ओडिशा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.