गांजा तस्कर को पकड़ने ओड़िशा जाएगी रेल पुलिस
जमशेदपुर, अगस्त 12 -- जमशेदपुर। टाटानगर रेल पुलिस गांजा तस्कर को गिरफ्तार करने ओडिशा के राजगांगपुर जाएगी। इसका उद्देश्य ट्रेन के माध्यम से विभिन्न राज्यों में गांजा तस्करी करने वाले गिरोह की हरकत पर अंकुश लगाना है। सोमवार को टाटानगर स्टेशन से गांजा समेत पकड़े गए औरंगाबाद निवासी नरेंद्र सिंह ने पूछताछ में आरपीएफ एवं जीआरपी को गांजा तस्कर का नाम-पता बताया है। रेल पुलिस अदालत में अर्जी देकर पहले गांजा तस्कर को मामले में आरोपी बनाएगी। नरेंद्र सिंह ने पूछताछ में बताया कि वह पहले भी ट्रेन के माध्यम से गांजा बिहार ले जाने के दौरान गिरफ्तार होकर जेल गया है। पूछताछ के बाद मंगलवार को उसे जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- स्टेशन से गांजा के साथ गिरफ्तार आरोपी गया जेल चक्रधरपुर आरपीएफ उड़नदस्ता जवानों व जीआरपी जवानों ने ऑपरेशन नार्कोस के तहत गुप्त सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.