मिर्जापुर, फरवरी 14 -- मिर्जापुर। ईडी ने शुक्रवार सुबह लालगंज में दो गांजा तस्करों के ठिकानों पर छापेमारी की। टीम ने दोनों को हिरासत में लेकर घंटों पूछताछ और दस्तावेजों की जांच की। उनके बैंक खातों से 200 करोड़ रुपये के लेनदेन का पता चला है। आठ घंटे बाद टीम दोनों को अपने साथ लेकर प्रयागराज चली गई। बताया जा रहा है कि बरौंधा बाजार निवासी रामविलास उर्फ बनारसी गुप्ता और हथियाबांध गांव निवासी अब्दुल बारी गांजा तस्करी में लिप्त रहे हैं। तीन साल पहले छत्तीसगढ़ में दस कुंतल गांजा पकड़ा गया था। उसमें भी इन दोनों का नाम आया था। वहां मुकदमा भी दर्ज है। पुलिस जांच में जुटी थी। इसी बीच दोनों के बैंक खातों से 200 करोड़ रुपये के लेनदेन का पता चला। इसी सिलसिले में ईडी की टीम शुक्रवार सुबह लगभग सात बजे भारी फोर्स के साथ उनके ठिकानों पर पहुंची। अफसरों ने हिरास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.