प्रमुख संवाददाता, जुलाई 22 -- Ganja Taskari on Salary : ओडिशा के भुवनेश्वर से गांजा तस्करी कर दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा में सप्लाई देने जा रही महिला नजारा खातून को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तीन बैगों में 34.5 किलो गांजा बरामद किया है। ओडिशा में बैठा माफिया 18 हजार से 35 हजार रुपये मासिक वेतन पर लोगों से तस्करी कराता है। इन तस्करों को महीने में तीन से पांच चक्कर लगाने होते हैं। ओएन सिंह और एसएन पाटीदार ने बताया कि संयुक्त चेकिंग में एक महिला दिल्ली जाने के लिए प्लेटफार्म पर संदिग्ध हालत में बैठी दिखी। आशंका पर पूछा तो इधर-उधर की बातें बताने लगी। जामा तलाशी में बैग से गांजा मिला। इस गांजे की कीमत अंतरराज्यीय बाजार में 20 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। महिला नसीब विहार, लिंक रोड लोनी गाजियाबाद की निवासी है।तस्कर के साथ किशोरी मिली...