जमशेदपुर, अप्रैल 18 -- जमशेदपुर, वरीय संवाददाता। ट्रेनों से गांजा तस्करी मामले में फरार उस्मान उर्फ छोटू व रोहन कुमार को पकड़ने रेल पुलिस यूपी और बिहार जाएगी। टाटानगर स्टेशन पर छापेमारी के दौरान दोनों प्लेटफॉर्म पर गांजा छोड़कर फरार हो गए थे। आरपीएफ व जीआरपी ने चार आरोपी पश्चिम चंपारण निवासी अजय कुमार, रवि कुमार, मोहित सिंह एवं राजा सोनार को पकड़ा था। उनसे 75 किलो गांजा भी बरामद हुआ था। पूछताछ में आरोपियों ने फरार आरोपियों के नाम पते की जानकारी दी थी। रेल पुलिस ने जिला न्यायालय में बरामद गांजा पेश कर दिया है, जबकि कोर्ट के आदेश पर गांजा को जांच के लिए लैब भेजने की तैयारी है।मालूम यह भी पढ़ें- नशाखुरानी गैंग के आरोपी को जमानत नहीं हो कि आरपीएफ और जीआरपी ने 08 अप्रैल को टाटानगर स्टेशन पर छापेमारी की थी। टाटानगर रेल थाना में चक्रधरपुर मंडल आ...