भदोही, जून 16 -- भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस का अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ कार्रवाई का क्रम जारी है। ताकि शांति व्यवस्था कायम रहे। इसी कड़ी में गोपीगंज पुलिस ने गांजा तस्करी के गैंग लीडर समेत तीन के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने मातहतों को तस्करों, मनबढ़ों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया है। ताकि कालीन नगरी में शांति व्यवस्था कायम रहे। प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि गैंग लीडर निलेश लोधी निवासी पुरवा थाना हथगांव फतेहपुर, यूपी तथा उसकी गैंग के सदस्य हरविन्दर सिंह यादव निवासी ग्राम आवागढ थाना आवागढ जनपद एटा और मोहित परासर निवासी कचहरी रोड आवागढ हाऊस एटा संगठित गिरोह चलाते हैं। इसी साल 21 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर अमवां से छह बोरी में एक कुंतल, तीन किलो 490 ग्राम ग...