गांजा तस्करी में जांच को पहुंची पुरुलिया पुलिस
धनबाद, सितम्बर 22 -- पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में 113 किलो गांजा बरामदगी मामले में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को पुरुलिया पुलिस ने ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र में पहुंचकर छानबीन की। पुलिस टीम ने मोहलीडीह पंचायत के ताशीम, सद्दाम व बौआकला बस्ती के शाहिद के घरों में तलाशी ली। बता दें कि गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तार पांच आरोपियों में तीन का संबंध ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र से है, जबकि दो तोपचांची थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। मामले की जांच व आगे की कार्रवाई के तहत पुलिस ने संबंधित आरोपियों के घरों में छानबीन की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.