गांजा तस्करी गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार
नोएडा, अगस्त 7 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। फेज-1 थाना पुलिस ने गांजा तस्कर गिरोह के एक और सदस्य को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला तस्कर हेमा के साथ मिलकर खरीदने और बेचने का काम कर रहा था। पुलिस के मुताबिक छह अगस्त को फरार आरोपियों की तलाश में निकली टीम सेक्टर-10 के पार्क के पास पहुंची थी। इसी दौरान एक युवक हाथ में प्लास्टिक की बोरी लेकर संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सेक्टर-16 जेजे कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय राजकुमार बताया। उसने स्वीकार किया कि उसके पास मौजूद बोरी में गांजा है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तलाशी लेने पर बोरी से पांच किलो 150 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में राजकुमार ने बताया कि वह सेक्टर-17 निवासी हेमा और उसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.