बांदा, सितम्बर 28 -- बांदा। कालिंजर थाना पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में गैंगस्टर एक्ट के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अपने साथियों के साथ आंध्र प्रदेश से गांजा लाकर बांदा और आसपास के जिलों में तस्करी करता था। कालिंजर थाना प्रभारी दारा सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर नाला मोड़ के पास घेराबंदी की गई। इस दौरान मुनेश उर्फ मनीश पुत्र निर्भय निवासी बरुआ पुरा, थाना रक्सा, झांसी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी अवैध गांजा कारोबार से अनुचित आर्थिक लाभ अर्जित करता था। उसके खिलाफ गिरवां थाने में एनडीपीएस एक्ट समेत धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेजों से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। इसी मामले के आधार पर उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया था और वह ...