गाज़ियाबाद, फरवरी 14 -- ट्रांस हिंडन। कौशांबी थाना पुलिस ने शनिवार को चार किलो गांजा के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी छत्तीसगढ़ से गांजा लाकर दिल्ली एनसीआर में सप्लाई करता था। पुलिस उसके साथियों की तलाश कर रही है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि कौशांबी थाना पुलिस शुक्रवार दोपहर आनंद विहार बस अड्डा के पास चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान गोलू तिवारी को चार किलो गांजा के साथ पकड़ा। पूछताछ में गोलू ने बताया कि वह बस अड्डे पर ट्रैवल एजेंट का काम करता था। कुछ समय पहले उसे श्रवण नाम का व्यक्ति मिला था, जिसने गांजा तस्करी के लिए कहा। श्रवण ने ही उसे छत्तीसगढ़ से गांजा लाकर यहां सप्लाई करने का काम सौंपा था। वह सात फरवरी को ट्रेन से छत्तीसगढ़ गया था और अब गांजा लेकर लौट रहा था। उसे गाजियाबाद में किसी को इसकी डिलीवरी देनी थी। पुलिस श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.