गांजा तस्करी करने वाले तीन लोग दबोचे
अलीगढ़, मई 18 -- अलीगढ़। सासनीगेट थाना पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले गिरोह में शामिल तीन लोगों को अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार करके जेल भेजा है। इनके पास से कुल पांच किलो गांजा बरामद हुआ है। इंस्पेक्टर राजवीर सिंह परमार ने बताया कि चूहरपुर निवासी सनी व पनैठी निवासी अमर को तीन किलो अवैध नशीला पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। उधर, सराय पीताबंर निवासी रजत चौहान को दो किलो गांजे के साथ पकड़ा गया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस का मुकदमा दर्ज करके उन्हें जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.