कानपुर, जनवरी 28 -- कानपुर। भुवनेश्वर से तस्करी कर गांजा लाए दो अंतरराज्जीय तस्करों को पकड़ा गया है। इनके कब्जे से 28 किलो 623 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पिछले हफ्ते भी 24 किलो गांजा कानपुर सेंट्रल से बरामद कर तीन तस्कर दबोचे गए थे। कानपुर सेंट्रल स्टेशन के आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एसएन पाटीदार और जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह हैरिसगंज पुल के पास पिठ्ठू बैग लादे दो युवकों को पकड़ा। तलाशी में बैग में गांजा रखे और टेप लगे 22 पैकेट मिले। इसमें बिहार के पटना का गौतम राय और दूसरा एमपी के टीकमगढ़ का महेश अहिरवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। यह दोनों ओडिशा के भुवनेश्वर से सस्ते दाम पर गंजा खरीदकर लाते और कानपुर व आसपास के क्षेत्रों में बेचते थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...