गांजा तस्करी करते पिता पुत्र गिरफ्तार, माल बरामद
सुल्तानपुर, अगस्त 2 -- लंभुआ, संवाददाता। चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में गांजा के साथ पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे गांजा खरीदकर बेचते हैं और इसी से परिवार का खर्च चलाते हैं। लंभुआ कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक दिलीप कुमार अपने हमराहियों के साथ शनिवार की रात छंगेपुर मोड़ पाण्डेपुर पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। सूचना मिली कि सुलतानपुर की तरफ से दो लोग बाइक से गांजा लेकर आ रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर स्प्लेंडर बाइक सवार दो युवकों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रखर सोनी पुत्र संतोष सोनी,संतोष सोनी पुत्र ताराप्रसाद सोनी, निवासी शाहपुर हरिवंश, थाना लम्भुआ के रूप में हुई। तलाशी में प्रखर सोनी के पास काली पन्नी में एक किलो एक सौ छत्तीस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.