गाजीपुर, मार्च 1 -- पतार। थाना बरेसर पुलिस ने एक किलो 100 ग्राम गांजा के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसका संबंधित धारा में चालान कर दिया। बरेसर थाना के उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव ने बताया कि चेकिंग के दौरान दहेन्दू अण्डर पास से अंगद बिन्द पुत्र स्व. गत्ते बिन्द निवासी सागा पाली मुरार सिंह को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया गया। इसके पूर्व में भी अभियुक्त एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.