गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक व मोबाइल जब्त
पूर्णिया, मार्च 23 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।भवानीपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 209.44 ग्राम गांजा, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रौशन कुमार (19 वर्ष) के रूप में हुई है, जो थाना क्षेत्र के तेलियारी वार्ड संख्या-10 का निवासी है। उसके पिता का नाम सिकंदर साह बताया गया है। पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने के बाद छापेमारी कर आरोपी को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से गांजा बरामद हुआ, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.