बगहा, मार्च 14 -- बेतिया, हिंदुस्तान संवाददाता । नगर पुलिस ने महिला समेत तीन तस्करों 7.956 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी बुधवार की रात नगर के बस स्टैंड निमिया माई मंदिर पोखरा के समीप एक घर से की गई है । पूछताछ के बाद पुलिस तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सदर एसडीपीओ विवेक दीप ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बस स्टैंड निमिया माई मंदिर पोखरा वार्ड 25 निवासी सलाम मियां की पत्नी कलमा खातून, बसवरिया घुसुकपुर के जाकिर हुसैन वह बसवरिया पीपल चौक के अभय कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 7.956 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। सूत्रो के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कलमा खातून अपने घर से अवैध रूप से मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त कर रही है। एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। टीम ने दंड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.