गाज़ियाबाद, जून 30 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने एक kilo 327 ग्राम गांजा के साथ महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसने बताया कि वह थानाक्षेत्र की एक महिला से गांजा खरीदकर लाई थी। पुलिस ने गिरफ्तार महिला के साथ गांजा पूर्ति करने वाली महिला के खिलाफ भी एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस की कार्रवाई एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में तैनात उपनिरीक्षक शुभम गुप्ता रविवार शाम टीम के साथ क्षेत्र में गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों की जांच और अपराधियों की तलाश में निकले थे।

महिला की पहचान और गिरफ्तारी इसी दौरान जल प्लांट के पास गौर सिटी की ओर से एक महिला हाथ में प्लास्टिक का थैला लेकर आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर वह घबरा गई और वापस तेजी से भागने लगी। उसके हावभाव संदिग्ध लगने प...