जमशेदपुर, दिसम्बर 14 -- उलीडीह ओपी प्रभारी दीपक कुमार ठाकुर को गंभीर अनियमितता और कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनके स्थान पर मोहम्मद शारिक अली को उलीडीह ओपी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। वे इससे पहले सिदगोड़ा थाना में एसआई के पद पर कार्यरत थे। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय के निर्देश पर की गई है। निलंबन के साथ ही प्रभारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। मामले की जानकारी उस समय सामने आई, जब सिटी एसपी को सूचना मिली कि उलीडीह ओपी प्रभारी द्वारा अवैध मादक पदार्थों के कारोबार से जुड़े कुछ युवकों को संदेहास्पद परिस्थितियों में बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के ओपी से छोड़ दिया गया है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी सिटी एसपी कुमार शिवाशीष क...