महाराजगंज, अप्रैल 16 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल थानाक्षेत्र के बॉर्डर के बहुआर और शीतलापुर चौकी की पुलिस ने एक बाइक सवार नेपाली युवक को गांजा के साथ पकड़ा है। पुलिस ने नेपाली नंबर की बाइक को सीज करते हुए युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।एसआई अमित राय अपने साथ कांस्टेबल संतोष गौड़, आशुतोष कुमार, विवेक पांडेय आदि के साथ अमड़ी पुल पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस बीच बहुआर चौकी इंचार्ज मनोज गुप्ता वहां आ गए। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक नेपाली युवक बाइक से संदिग्ध हालत में घूम रहा है और मिश्रौलिया की तरफ से आने वाला है। पुलिस टीम मिश्रौलिया की तरफ जाने वाली सड़क पर छिपकर उसके आने की इंतजारी करने लगी। कुछ समय बाद एक नेपाली नंबर प्लेट वाली बाइक आते हुए दिखाई दी। पुलिस ने बाइक को रोककर युवक से पूछताछ कर...