पटना, अप्रैल 1 -- फुलवारीशरीफ पुलिस ने सोमवार की रात एफसीआई मोड़ के पास छापेमारी कर 1.22 किलोग्राम गांजा, 2 मोबाइल फोन और 1070 रुपये नकद बरामद किया। वहीं इस दौरान एक नाबालिग पकड़ा गया है। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 1 फुलवारीशरीफ सुशील कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एफसीआई मोड़ के पास गांजा बेचा जा रहा है। इसी को लेकर छापेमारी करते हुए कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...