गांजा के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
बगहा, मार्च 28 -- चौतरवा। चौतरवा थाना की पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुप्त सूचना के आधार पर बरिअरवा मुड़ीला गांव से 1 किलो 853 ग्राम गांजा बरामद करते हुए एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष शुभम कुमार ने बताया की शुक्रवार की शाम चौतरवा थाना की पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त गांव में अवैध रूप से गांजा की बिक्री चोरी चुपके की जा रही है। जिसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान पलिंदा साह (50) को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से भूरा रंग के प्लास्टिक में रखा हुआ 1 किलो 853 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर ही मादक पदार्थ को जप्त कर लिया तथा आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया । इस संबंध में चौतरवा थाना कांड संख्या 114/26 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.