मोतिहारी, अप्रैल 15 -- कुंडवा चैनपुर, निज संवाददाता। कुंडवा चैनपुर पुलिस व उत्पाद विभाग ने संयुक्त रूप से नाकेबंदी कर कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के बड़ेवा नहर पुल के पास से पांच सौ छह ग्राम गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी मंगलवार शाम पांच बजे के करीब हुई। गिरफ्तार इमरान आलम सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया का जबकि तौकीर अहमद ढाका थाना क्षेत्र के गम्हरिया का रहने वाला है । छापेमारी दल का नेतृत्व थानाध्यक्ष राहुल कुमार कर रहे थे। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि उत्पाद विभाग के साथ मिलकर नाकेबंदी की गयी थी। जहां से दोनों तस्करों की गिरफ्तारी हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों से पूछताछ कर उसके नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।जांच एवं पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.