मोतिहारी, मई 9 -- बंजरिया। बंजरिया पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी चैलहा स्थित एक हनुमान मंदिर में गुरुवार को गांजा की खरीद बिक्री के लिए इकट्ठा हुआ था । आरोपी सूखा नशा का व्यवसाय करता है। आरोपी अलग अलग जगह से गांजा लाकर प्रखंड में बेचता है। आरोपी समस्तीपुर के हसनपुर थाना के सकरपुरा गांव का भगवान दास है। वही दूसरा महिला आरोपी समतियां देवी केसरिया थाना के ढेकहा गांव की है। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि आरोपी के पास से दो किलो तीन सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ हे। आरोपी इसे बेचने को लेकर मंदिर में आया हुआ था । जिसके बाद सुचना मिलते ही पुअनि पंकज कुमार ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है। वहीं गांजा बरामद कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...