गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत में
खगडि़या, जून 29 -- खगड़िया, एक प्रतिनधि जिले के पसराहा थाना पुलिस ने रविवार सुबह गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए छोटी बन्देहरा गांव से गांजा तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके घर से एक किलो 850 ग्राम गांजा बरामद किया। गिरफ्तार तस्कर पसराहा थाना क्षेत्र के छोटी बन्देहरा गांव के वार्ड संख्या-एक निवासी फूलो यादव का पुत्र केवल यादव बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजीव रंजन कुमार को गुप्त सूचना मिली कि केवल यादव अपने घर से गांजा की बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसआई वीरेंद्र कुमार, एएसआई बुल्लू चौधरी तथा पुलिस बल के साथ आरोपी के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान पुलिस ने एक किलो 850 ग्राम गांजा बरामद किया और आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.