अररिया, फरवरी 11 -- अररिया, निज संवाददाता गांजा के साथ गिरफ्तार तस्कर गुलशन कुमार बथनाहा थाना पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी से हाथ निकाल कर कोर्ट कैम्पस से फरार हो गया। घटना मंगलवार की है। मिली जानकारी के अनुसार एसएसबी 56वीं बटालियन बथनाहा के जवानों की स्पेशल टीम व बथनाहा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सोमवार को बीरपुर-बथनाहा मार्ग पर गुप्त सूचना के आधार पर एक यात्री बस की चेकिंग के दौरान बस में यात्री बन कर बैठे दो युवक के बैग से 16 किलोग्राम गांजा बरामद किया था। इस कार्यवाई में पुलिस ने गांजा के साथ दोनों गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार तस्करों में मुंगेर जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिहारी मरड़ टोला टीकारामपुर निवासी प्रिंस कुमार व गुलशन कुमार था। बथनाहा थाना में दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज किया गया। मंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.