हाजीपुर, मार्च 8 -- वैशाली। संवाद सूत्र थाना क्षेत्र के प्रसिद्धनगर गांव से वैशाली पुलिस ने लगभग 33 ग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष राजकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने प्रसिद्धनगर गांव में छापेमारी की। इस दौरान पप्पू कुमार नामक व्यक्ति को लगभग 33 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बरामद गांजा को जब्त कर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...