बुलंदशहर, अप्रैल 26 -- जहांगीराबाद में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 4 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया है। अनूपशहर क्षेत्राधिकारी विकास प्रताप चौहान ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अपराध एवं मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जहांगीराबाद पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर उसकी तलाशी ली, जिसमें उसके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद जाहिद पुत्र सुलेमान, निवासी ग्राम चंदेरू, थाना सिकंदराबाद, जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- सीमा पर गांजे की बड़ी खेप पकड़ी गई, एक गिरफ्तार पुलिस ने आरोपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.