गोपालगंज, अप्रैल 14 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। नगर थाने के ब्रह्मस्थान पुरानी बाजार बसडीला गांव में मंगलवार की सुबह गांजा पीने के लिए रुपए नहीं देने पर एक बेटे ने अपनी मां के सिर में चाकू से वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। मां को बचाने के लिए उसकी बहन व दादी गईं तो उनके ऊपर भी लाठी-डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिवार के अन्य सदस्यों की मदद से बीच-बचाव करने के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद तीनों घायलों को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में लाया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया गया। यह भी पढ़ें- भरिगावां में मारपीट व चाकूबाजी में तीन घायल घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि समशाद अली का बेटा मंगलवार की सुबह अपनी मां शबनम नेशा से गांजा पीने के लिए रुपए की मांग कर रहा था। रुपए देने से जब उसक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.