गुड़गांव, जून 29 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। जिला पुलिस की अपराध शाखा सिकंदरपुर की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गुरुशरण साहू निवासी जिला मधुबनी, बिहार के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने सेक्टर-15 स्थित रिलायंस स्मार्ट के पास से दबोचा। दरअसल, पुलिस ने 28 जून को राजीव चौक के पास से संतोष कुमार पासवान नामक युवक को 04 किलो 456 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया था। शिवाजी नगर थाने में मामला दर्ज कर जब संतोष से कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने खुलासा किया कि बरामद गांजा उसे गुरुशरण साहू ने ही मुहैया कराया था। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। मामले का अनुसंधान जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...