बगहा, जनवरी 7 -- बेतिया, विधि संवाददाता। एनडीपीएस एक्ट के अनन्य विशेष न्यायाधीश आनंद विश्वास धर दुबे ने गांजा की तस्करी करते पकड़े गए एक तस्कर को छह वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई है। वहीं 60 हजार रुपए अर्थदंड भी लगाया है। अर्थ दंड की राशि जमा नहीं करने पर तस्कर को छह माह अतिरिक्त कारावास की सजा काटनी होगी। सजायाफ्ता तस्कर सिरिसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कोकिला डीह निवासी विवेक कुमार सिंह है। एनडीपीएस एक्ट के विशेष लोक अभियोजक संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि कांड के सूचक पुलिस पदाधिकारी विवेक कुमार बालेन्दु है। 7 अक्टूबर 2024 को गुप्त सूचना मिली कि छपरा चौक से बस पर सवार एक व्यक्ति ब्लू रंग के बैग में गांजा ले सुप्रिया रोड आ रहा है। सूचना पर वे पुलिस दल के साथ सुप्रिया रोड के पास पहुंचे तभी एक व्यक्ति ब्लू रंग का बैग ले बस से उतर सड़क के किनारे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.