इटावा औरैया, अप्रैल 3 -- इटावा, संवाददाता। कंटेनर में रखकर गांजा की तस्करी करते पकड़े गए दो तस्करों को कोर्ट ने 10.10 साल की सजा सुनाई है। तीन साल पहले पुलिस ने बसरेहर क्षेत्र से गांजा पकड़ा था। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता योगेद्र सिंह परिहार ने बताया कि एसओ बसरेहर 10 मई 2023 को अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक कंटेनर को रोका था और तलाशी ली थी। तलाशी में कंटेनर के अंदर बोरियों में गांजा मिला था। पुलिस ने ड्राइवर मलखान सिंह उर्फ बाबी निवासी विलावा अजीतमल औरैया व क्लीनर श्याम सिंह निवासी झोपड़ नहर पटटी नौबस्ता कानपुर को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। पूछताछ में पुलिस को उन लोगों ने बताया था कि वे गांजा को उड़ीसा व छत्तीसगढ़ से सस्ते दामों पर लाकर यहां बेचते हैं। विवेचना के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.