गाज़ियाबाद, फरवरी 3 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नंदग्राम पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत गांजा तस्कर गिरोह का खुलासा करते हुए तीन महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 59 लाख रुपये, पौने पांच किलो अवैध गांजा, तथा 12 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय ने बताया कि नंदग्राम थाना प्रभारी मंगलवार को तीन फुटा रोड गली नंबर-एक में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग गांजा बेचने के लिए इलाके में मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर तीन महिलाओं समेत चार आरोपियों को मौके से दबोच लिया गया। आरोपियों की पहचान बृजराज और उसकी पत्नी लल्ला बाई के अलावा सोना तथा गीता के रूप में हुई है। सभी आरोपी तीस फ...