प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 29 -- कुंडा, संवाददाता। ऑपरेशन प्रहार के तहत नवाबगंज पुलिस ने गांजा, नकदी संग युवक को गिरफ्तार किया है। नवाबगंज एसओ संतोष सिंह टीम के साथ रविवार को वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि सेवक बाबा थाना बरियावां के पास एक युवक गांजा के साथ खड़ा है। पुलिस टीम पहुंची तो घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार अजय सोनकर उर्फ बबलू निवासी आलापुर नवाबगंज के पास से पुलिस ने एक किलो 150 ग्राम गांजा, बिक्री के 600 रुपये बरामद किए। पुलिस ने आरोपी को थाने लाकर एनडीपीएस के तहत रिपोर्ट दर्ज किया। विधिक प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...