गांजा एवं हेरोइन के साथ एक महिला कारोबारी गिरफ्तार
हाजीपुर, मई 21 -- जंदाहा,संवाद सूत्र। जंदाहा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के बसंतपुर पंचायत के वार्ड संख्या 9 स्थित धधुआ गांव से एक महिला कारोबारी को करीब 180 ग्राम गांजा एवं करीब 60 ग्राम स्मैक हीरोइन तथा 403 खाली डिब्बी के साथ गिरफ्तार की है। जबकि अवैध मादक पदार्थ के कारोबार में शामिल उसका पति भाग निकला। गिरफ्तार महिला कारोबारी की पहचान बसंतपुर पंचायत के वार्ड संख्या 9 स्थित धधुआ निवासी शत्रुघ्न सहनी की पत्नी रानी देवी के रूप में हुई है। इस मामले में जंदाहा थानाध्यक्ष अनामिका कुमारी द्वारा दर्ज प्राथमिकी में एनडीपीएस एक्ट के तहत रानी देवी एवं शत्रुघ्न साहनी को नामजद आरोपी बनाया गया है।
गिरफ्तारी की प्रक्रिया दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्ति प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी रंजीत कुमार के मौजूदगी में बरामद अवैध मादक पदार्थ को जप्त करते हुए ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.