हाजीपुर, अप्रैल 12 -- गोरौल,संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के गोरौल गांव के एक घर से पुलिस ने स्मैक एवं गांजा बरामद किया है। वहीं एक धंधेबाज को भी मौके से गिरफ्तार किया है। बताया गया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गोरौल गांव के वार्ड संख्या-12 में एक व्यक्ति घर के आगे एक गुमटी रखे हुए है और उसमें किराना सहित अन्य सामग्री भी बेचा करता है और इसी के आड़ में वह गांजा और स्मैक ( हेरोइन) की पुड़िया भी बेचता है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुनील कुमार,अपर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, अवर निरीक्षक अजय कुमार, हरेंद्र दास वहां पहुंचे तो एक व्यक्ति गुमटीनुमा दुकान से निकलकर भागने लगा। जिसे पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। पकड़ाये व्यक्ति की पहचान गांव के ही मिथुन झा के रूप में किया गया है। जब दुकान की तलासी ली गई तो कागज के पुड़िया में बंधा स्मैंक 71 पुड़िया एवं लगभग 200...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.