मोतिहारी, मई 9 -- छौडादानो। महुआवा थाना पुलिस ने शनिवार को पश्चिमी टोला कोरैया गांव में एक महिला की गुमटी से चार सौ बीस ग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ पचास पीस कोको और गांजा पैक करने वाला दो सौ पीस प्लास्टिक बरामद किया है। साथ हीं महिला कारोबारी प्रेमी देवी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार प्रेमी देवी कोरैया पश्चिमी टोला निवासी जीउत राय की पत्नी है। पुष्टि करते महुआवा थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार महिला को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। यह भी पढ़ें- कोरबद्धा गांव के एक घर में महिला से पिस्तौल बरामद, गिरफ्तार यह भी पढ़ें- सफलता : बंगाल से बिहार ले जा रहे अवैध शराब के खेप को पुलिस ने पकड़ा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.