आजमगढ़, जून 1 -- बिलरियागंज। क्षेत्र के गांगेपुर गांव में शनिवार की शाम को सिंगारी देवी सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में वृद्धाश्रम शुरू किया गया। ट्रस्ट के संस्थापक-प्रबंधक सुरेंद्र राय ने अपनी माता स्व. सिंगारी देवी की याद में वृद्धाश्रम खोला है। मुख्य अतिथि गोपालपुर विधानसभा के भाजपा के पूर्व प्रत्याशी सत्येंद्र राय ने फीता काटकर वृद्धाश्रम का लोकार्पण किया। सत्येंद्र राय ने कहा कि हर व्यक्ति अपने और अपने परिवार के लिए जीवन जीता है, लेकिन समाज के लिए कुछ कर गुजरने वाले लोग ही वास्तव में प्रेरणा के स्रोत बनते हैं। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रूद्रप्रकाश राय, अशोक कुमार राय, पुनीत राय, अभय कुमार राय, राजेश राय, मनोज राय, सूरज प्रकाश राय, सुरेश राय, विजयी यादव, नूर आलम आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...