भागलपुर, मार्च 9 -- अनुमंडल विधिक सेवा समिति, व्यवहार न्यायालय कहलगांव के तत्वावधान में प्रभारी न्यायाधीश सह अध्यक्ष अखिलेश कुमार के निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गांगुली पार्क परिसर में महिला जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता विनय कुमार श्रीवास्तव ने महिलाओं के अधिकारों और लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनकी भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम "दान से लाभ" है, जो महिलाओं के समर्थन में समय, संसाधन और मार्गदर्शन देने के महत्व पर जोर देती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...