गोरखपुर, फरवरी 27 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता प्रदेश सरकार प्राचीन मंदिरों के आसपास पर्यटक सुविधाओं के विकास और सौंदर्यीकरण के महत्वाकांक्षी लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में बशारतपुर गांगुली टोला शिव मंदिर और मोहद्दीपुर रामकृष्ण देव मंदिर का पर्यटन विकास किया जाएगा। इन दोनों ही मंदिरों के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के मद में प्रथम किस्त अवमुक्त कर दी गई है। दोनों ही मंदिरों के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस कार्य के लिए उत्तर प्रदेश कंस्ट्रक्शन एण्ड डिजाइन सर्विसेज की यूनिट 19 को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। मार्च में फर्म का चयन का काम शुरू करने की उम्मीद है। 1.73 करोड़ से संवरेगा रामकृष्ण देव मंदिर मोहद्दीपुर स्थित रामकृष्ण देव मंदिर 01 करोड़ 72 लाख 77 हजार रुपये से संवरेगा। प्रथम किस्त के रूप में 86 लाख रुपये...