सिमडेगा, मार्च 1 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। प्रखंड के गांगुटोली के ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटना घट रही है। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। ग्रामीणों ने कहा कि इन दिनो मवेशी चोरी की घटना आम हो गई है। जिससे ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ी चोरी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्ती अभियान करने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...