आरा, अप्रैल 8 -- -डीएम ने निरीक्षण कर नगर आयुक्त को संचालन शुरू करने का आदेश दिया आरा, हमारे संवाददाता। आरा शहर के गांगी स्थित मोक्ष धाम 3.77 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार हो गया है। इसे जल्द चालू करने का आदेश डीएम तनय सुल्तानिया की ओर से बुधवार को निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त को दिया गया। इस दौरान उन्होंने वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बताया गया कि यहां दो लकड़ी आधारित और एक विद्युत शवदाह गृह तैयार हैं। इसके अतिरिक्त परिसर में शौचालय एवं दुकान सहित अन्य आवश्यक आधारभूत संरचनाएं भी उपलब्ध हैं। डीएम ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि मोक्ष धाम का संचालन अविलंब प्रारंभ कराया जाए, ताकि आमजन को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके। साथ ही कहा कि समय पर संचालन शुरू होने से न केवल आम लोगों को सुविधा मिलेगी, बल्कि संसाधनों का बेहतर उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.