चतरा, मार्च 17 -- चतरा संवाददाता । गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांगपुर उपस्वास्थ्य केंद्र में रविवार की देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर स्वास्थ्य विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। चोरों ने स्वास्थ्य केंद्र का ताला तोड़कर फ्रिज, इन्वर्टर, बैट्री, गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा सहित फ्रिज में रखी कई प्रकार की दवाइयों समेत अन्य आवश्यक सामान की चोरी कर ली और फरार हो गए।घटना की जानकारी सोमवार सुबह उस समय मिली जब स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत सफाई कर्मी रूबी देवी ड्यूटी पर पहुंचीं। उन्होंने देखा कि स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और गेट खुला पड़ा है। अंदर प्रवेश करने पर कमरों का सामान बिखरा हुआ दिखाई दिया। इसी दौरान एएनएम सीमा कुमारी भी केंद्र पहुंचीं। दोनों ने अंदर जाकर देखा तो कई जरूरी सामान गायब थे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.