गांगपुर से चार दुधारू गायों की चोरी, पशुपालक को 60 हजार का नुकसान
चतरा, जून 19 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के गांगपुर मुख्य चौक से गुरुवार की देर रात अज्ञात चोरों ने चार दुधारू गायों की चोरी कर ली।चोरी गई सभी गायों के ढाई से तीन माह के छोटे-छोटे बछड़े हैं, जिससे पशुपालक की परेशानी और बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार गांगपुर गांव निवासी अखिलेश कुमार साव, पिता स्वर्गीय चोहन साव, प्रतिदिन की तरह गुरुवार की रात भी अपने मवेशियों को गांव स्थित शिव मंदिर के समीप यात्री पड़ाव के जर्जर भवन में बांधकर रखे थे।शुक्रवार सुबह जब वह मवेशियों को चारा देने पहुंचे तो चार दुधारू गाय गायब मिलीं।पशुपालक ने बताया कि उसी स्थान पर अन्य मवेशी भी बंधे हुए थे,लेकिन अज्ञात चोर केवल चार दुधारू गायों को लेकर फरार हो गए। यह भी पढ़ें- लाखों रुपये के तीन पशुओं को चोरी कर ले गए चोर सभी गायों के छोटे-छोटे बछड़े होने के कारण उनकी देखभाल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.