रामपुर, जनवरी 2 -- प्रधान पुत्र ने कई लोगों पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मामले की तहरीर पुलिस को दी है। आरोपियों पर बीएलओ से भी अभद्रता का आरोप लगाया गया है। प्रधान पुत्र ने बताया कि उसे पंचायत भवन में बंद कर आरोपी ताला लगाकर फरार हो गए। अभी मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। घटना स्वार कोतवाली क्षेत्र के गांव गांगन नगली की बताई गई है। गांगन नगली में तफज्जुल हुसैन प्रधान हैं। उनके पुत्र फाजिल अहमद ने पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा है कि वह बीएलओ के साथ निर्वाचन का कार्य करा रहा था। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने बिना वजह बीएलओ से अभद्रता शुरू कर दी। प्रधान पुत्र ने मामले का विरोध किया तब उसके साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की गई। आरोप है कि प्रधान पुत्र फाजिल अहमद को पंचायत भवन में बंद कर ताला लगाकर आरोप...