बागपत, फरवरी 17 -- दाहा। गांगनौली गांव में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में जगतगुरु सन्तोषी महाराज ने कहा कि हिंदू समाज को संगठित शक्ति कर अपनी सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत बनाए रखना होगा। जब समाज एकजुट होकर राष्ट्रहित में कार्य करता है तब हर चुनौती का डटकर सामना किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं को धर्म, संस्कृति और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना से कार्य करने का आह्वान किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख मेरठ धर्मेंद्र ने संघ की उपलब्धियों को बताया। इस मौके पर अरविंद शास्त्री, शशिकांत शर्मा, प्रमोद कुमार, इलम सिंह, विकास कुमार, रोबिन कुमार, सुरेश राठी, संजीव राठी, मनोज राठी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.