गांगनौली में कट निर्माण के लिए सांसद ने नितिन गडकरी को सौंपा पत्र
बागपत, जुलाई 23 -- बड़ौत। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर गांगनोली में इंटरचेंज/कट निर्माण की मांग को लेकर बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र देकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान और छपरौली विधायक डॉ. अजय कुमार के नेतृत्व में चौगामा क्षेत्र के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधि मंडल दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिला। सांसद ने पत्र में कहा है कि गांगनौली के किसानों और स्थानीय नागरिकों ने उन्हें ज्ञापन देकर बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के दौरान प्रशासन और एनएचएआई अधिकारियों ने संबंधित स्थान पर कट बनाए जाने का आश्वासन दिया था मगर परियोजना पूरी होने के बाद भी अब तक वहां कट का निर्माण नहीं किया गया है। डा. सांगवान ने केंद्रीय मंत्री से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.