बागपत, मई 29 -- दाहा। दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर पर गांगनौली कट की मांग को लेकर किसानों का धरना गुरुवार को 19 वें दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठे किसानों ने स्पष्ट कहा कि जब तक गांगनौली कट की मांग पूरी नहीं होगी, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। किसानों का कहना है कि गांगनौली कट क्षेत्र के किसानों और आम लोगों की आवाजाही के लिए बेहद जरूरी है। कट नहीं बनने से ग्रामीणों को लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है, जिससे समय और आर्थिक नुकसान दोनों हो रहे हैं। धरना स्थल पर किसान नेताओं ने प्रशासन से जल्द समाधान निकालने की मांग की। यह भी पढ़ें- चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि आज मनाएगी जाट महासभा पंचपुरी साथ ही चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगों को अनदेखा किया गया तो आंदोलन को और बड़ा रूप दिया जाएगा। बताया कि धरना स्थल पर शुक्रवार को देश के पूर्व प्रधानमंत...