बोकारो, दिसम्बर 18 -- जैनामोड़, प्रतिनिधि। जरीडीह प्रखंड के गांगजोरी पंचायत पदनाटांड़ में बुधवार को शहीद रतन तुरी का 44 वां शहादत दिवस झारखंड मुक्ति मोर्चा के तत्वाधान में मनाया गया। मुख्य अतिथि पेयजल व मद्यनिषेध मंत्री योगेन्द्र प्रसाद, झामुमो केन्द्रीय सदस्य हीरालाल मांझी, झामुमो जिला अध्यक्ष डा. रतन लाल मांझी, जिप सदस्य अशोक मुर्मू, प्रखंड अध्यक्ष पंकज मराण्डी आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ शहीद के पत्नी खरी देवी को अंग वस्त्र भेट किया। मंत्री योगेन्द्र महतो ने कहा कि महाजनी प्रथा के विरुद्ध आवाज बुलंद करनेवाले रतन तुरी का शहादत को भुला नही जा सकता है। उनके विचार आज भी जिन्दा है। उन्होने कहा कि दिशोम गुरु शिबु सोरेन के नेतृत्व में महाजनी प्रथा के विरूद्ध आंदोलन चला। जिसके तहत महाजनी प्रथा खत्म हुआ। लेकिन इस आंदोलन में रतन तुरी को...