हजारीबाग, मार्च 14 -- केरेडारी, प्रतिनिधि केरेडारी प्रखंड के ग़रीखुर्द में 132/133 केवी क्षमता वाला बिजली सब स्टेशन बनेगा। इसके लिए भूमि चिन्हित करने को लेकर शनिवार को ग़रीखुर्द में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में ग़रीखुर्द के खाता संख्या 80, प्लॉट संख्या 857 की गैरमजरुआ जंगल किस्म की लगभग एक हेक्टेयर जमीन को सब स्टेशन निर्माण के लिए चिन्हित कर बिजली विभाग को देने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में सब स्टेशन स्थापित होने से केरेडारी प्रखंड के विभिन्न गांवों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। जिससे आम जनजीवन को काफी सुविधा मिलेगी।ग्राम वनाधिकार समिति ग़रीखुर्द की अध्यक्षा शारदा ऋषि की अध्यक्षता में आयोजित ग्राम सभा में अंचल अधिकारी रामरतन कुमार वर्णवाल, बिजली विभाग के सहायक अभियंत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.