उरई, जून 2 -- उरई । संवाददाता गहोई समाज की गहोई सेवा मंडल का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कुल 2780 मतों में से 1962 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रतिशत 70.75 रहा। वोटरों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस बार महिलाओं ने बढ़-चढ़कर मतदान किया।अध्यक्ष पद पर अनिल कुमार सेठ एवं पवन गेड़ा, मंत्री पद पर संजय कुरेले व नरेंद्र कुमार कनकने, कोषाध्यक्ष पद पर अवधेश रावत व प्रवीण कुमार लोहिया, उपाध्यक्ष पद पर अनूप पहारिया बंटी व प्रमोद कुमार लुहारी के बीच मुकाबला है। सह मंत्री पद के लिए अरविंद कुमार तरसोलिया, महावीर शरण सेठ, रामजी हरिहर व श्री प्रकाश कंथारिया मैदान में हैं। यह भी पढ़ें- कादीपुर पंचायत में सहयोग शिविर सदस्य पद पर अखिल सोनी, अनिल गुप्ता कंथारिया, अमित गुप्ता नसीरपुर, इंजी. अमित गुप्ता दोहरिया, अरविंद कुमार मिसूर...